UPSC Admit Card 2024: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी; फटाफट करें डाउनलोड

Upsc calendar 2025
X
Upsc calendar 2025
UPSC CSE Admit Card 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC Admit Card 2024: संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) ने आज शुक्रवार(7 जून, 2024) को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड(UPSC CSE Prelims Admit Card) जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 16 जून, 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

1056 पदों के लिए होगी परीक्षा
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, रिक्तियों की संख्या परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित विभिन्न केंद्रीय सरकारी सेवाओं और विभागों में लगभग 1056 पदों को भरा जाएगा।

एडमिट कार्ड पर मिलेगी ये जानकारी
यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और पता, श्रेणी और पिता का नाम जैसी जानकारी शामिल होती है। इसमें परीक्षा तिथि, समय और स्थान के बारे में बताया जाता है।

फटाफट एक क्लिक पर ऐसे करें एडमिड कार्ड डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
  • सभी आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर देखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक कॉपी अपने पास रख लें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story