UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें कब तक होगा रजिस्ट्रेशन

MP Toppers UPSC 2024
X
MP Toppers UPSC 2024
संघ लोक सेवा आयोग के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी, जिसमें दोनों पेपर वस्तुनिष्ठ (objective type) होंगे, यानी इन दोनों पेपर्स में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

UPSC CSE 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2025 में आयोजित होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। आज, 22 जनवरी 2025 को UPSC अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार इस नोटिफिकेशन को UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें, संघ लोक सेवा आयोग के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी, जिसमें दोनों पेपर वस्तुनिष्ठ (objective type) होंगे, यानी इन दोनों पेपर्स में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि
जो उम्मीदवार UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2025 है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने के बाद, अंतिम तिथि से पहले आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

कुल खाली पदों की संख्या
इस साल UPSC सिविल सर्विसेस परीक्षा के माध्यम से लगभग 979 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) समेत केंद्रीय सरकारी विभागों में विभिन्न पद शामिल हैं।

विशेष श्रेणियों के लिए आरक्षित पद की संख्या
इस साल कुल 979 पदों में से 38 पद विशेष रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। ये आरक्षित पद विभिन्न विकलांगताओं वाले उम्मीदवारों के लिए हैं:

  1. दृष्टिहीनता और न्यून दृष्टि के लिए 12 पद
  2. बधिरता और श्रवण दोष वाले उम्मीदवारों के लिए 7 पद
  3. गतिशीलता विकलांगता वाले उम्मीदवारों के लिए (जैसे मस्तिष्क पक्षाघात, कुष्ठ रोग, बौनेपन, अम्लीय हमले के शिकार और मांसपेशियों की कमजोरी) 10 पद
  4. बहु विकलांगता वाले उम्मीदवारों के लिए 9 पद

UPSC CSE 2025 का नोटिफिकेशन ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाएं।
  • होम पेज पर ‘What’s New’ सेक्शन में दिए गए UPSC CSE Prelims 2025 नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर नोटिफिकेशन देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके स्क्रीन पर UPSC CSE Prelims 2025 का नोटिफिकेशन PDF के रूप में दिखाई देगा।
  • नोटिफिकेशन को डाउनलोड करें और भविष्य में संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट भी ले लें।

नोटिफिकेशन में क्या होगा
नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न, आवेदन शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और सभी निर्देशों का पालन करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story