RRB Technician Grade 3: आरआरबी तकनीशियन ग्रेड-3 की Answer Key इस दिन होगी जारी, बोर्ड ने घोषित की डेट

SECR, Raipur-Durg section, Automatic signaling work, 21 passenger trains cancelled
X
ऑटोमेटिक सिग्नलिंग और अन्य अपग्रेडेशन कार्य की वजह से 21 ट्रेनों को रद्द किया गया
RRB Technician Grade 3 Answer Key: रेलवे भर्ती बोर्ड ने (RRB) तकनीशियन ग्रेड-3 आंसर की 2024 जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। प्रश्न पत्र, प्रतिक्रियाएं और आंसर की 6 जनवरी, 2025 को जारी होंगी।

RRB Technician Grade 3 Answer Key: रेलवे भर्ती बोर्ड ने (RRB) तकनीशियन ग्रेड-3 आंसर की 2024 जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। प्रश्न पत्र, प्रतिक्रियाएं और आंसर की 6 जनवरी, 2025 को जारी होंगी। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन सूचना देख सकते हैं। अभ्यर्थी आपत्तियां, यदि कोई हों, लास्ट डेट एवं समय अर्थात 11.01.2025 को प्रातः 09:00 बजे से पूर्व दर्ज कराएं, उसके पश्चात प्रश्नों, विकल्पों, कुंजियों आदि पर अभ्यर्थियों की ओर से कोई अभ्यावेदन स्वीकार नहीं होंगे।

इतने पदों पर होगा चयन
आरआरबी कुल 9144 तकनीशियन पदों को भरेगा, जिनमें से 1092 तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए और 8052 तकनीशियन ग्रेड III के हैं।

ग्रेड-1 की उत्तर कुंजी इस दिन हुई जारी
तकनीशियन की एग्जाम 20 दिसंबर से 30 दिसंबर, 2024 तक हुई थी। तकनीशियन 1 आंसर की, प्रश्न पत्र और प्रतिक्रियाएं 26 दिसंबर को जारी की गईं और आपत्ति विंडो 31 जनवरी, 2024 को बंद हुई थी। आरआरबी तकनीशियन 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 9 मार्च को शुरू हुआ और 8 अप्रैल, 2024 को समाप्त हुआ।

यह भी पढ़ें- रेलवे ने ग्रुप डी की भर्ती के लिए बदला क्वालिफिकेशन क्राइटेरिया, अब ये उम्मीदवार कर सकेंगे Apply

ऐसे करें डाउनलोड

  • उम्मीदवार को रेलवे भर्ती बोर्ड की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब मुखपृष्ठ पर "CEN 02/2024- technician answer key और question paper" खोजें।
  • स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखेगा।
  • प्रवेश प्रमाणपत्र के अनुसार "Registration Number and Password" दर्ज करें।
  • आपकी RRB Technician Answer Key 2024 स्क्रीन पर दिखने लगेगी।
  • इसे उम्मीदवार डाउनलोड करें। और क्रॉस-चेक करें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story