A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

RRB JE Exam City Slip 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जूनियर इंजीनियर भर्ती (CEN 05/2025) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। इस भर्ती के तहत परीक्षा 19 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही है। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप आज कभी भी जारी की जा सकती है। उम्मीदवार इसे आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

एग्जाम सिटी स्लिप के जरिए उम्मीदवारों को यह जानकारी मिल जाएगी कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी, ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा और ठहरने की योजना बना सकें।

ईमेल और एसएमएस से भी मिलेगा लिंक
रेलवे की ओर से अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप का डायरेक्ट लिंक रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजा जाएगा। उम्मीदवार उस लिंक पर क्लिक करके लॉग इन डिटेल दर्ज कर आसानी से सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड कब होंगे जारी
आरआरबी नियमों के अनुसार जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। ऐसे में संभावना है कि RRB JE Admit Card 2026 को 15 या 16 फरवरी तक उपलब्ध करा दिया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि एग्जाम सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी के लिए होती है, इसे एडमिट कार्ड के रूप में मान्य नहीं किया जाएगा।

परीक्षा तिथियां और भर्ती विवरण
रेलवे की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक RRB JE भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी, 20 फरवरी और 3 मार्च 2026 को किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 2569 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 1090, ओबीसी के लिए 615, ईडब्ल्यूएस के लिए 244, एससी के लिए 410 और एसटी के लिए 210 पद शामिल हैं।