A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है। CBT 1 परीक्षा में शामिल होने के लिए आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 आज कभी भी जारी किया जा सकता है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले हॉल टिकट जारी करता है और चूंकि CBT 1 एग्जाम 13 फरवरी से शुरू हो रहा है, इसलिए आज एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव होने की पूरी संभावना है। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

कब और कितने दिन होगा CBT 1 एग्जाम
RRB की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट CBT 1 परीक्षा का आयोजन 13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर तीन शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से और तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 बजे से आयोजित की जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें RRB ALP Hall Ticket 2026
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और दिया गया सिक्योरिटी कोड दर्ज करके लॉग इन करें। लॉग इन करते ही ई-कॉल लेटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

ईमेल और SMS से भी मिलेगा लिंक
आरआरबी की ओर से सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भी भेजा जाएगा। उम्मीदवार उस लिंक पर क्लिक करके सीधे लॉग इन कर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया और कुल पद
रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के तहत चयन CBT 1, CBT 2, कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 9970 असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।