Logo
लेखपाल के कुल 8085 पदों पर भर्ती  का आयोजन 31 जुलाई 2022 को हुआ था। आयोग ने अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थी की सूची जारी की है।

UP Lekhpal Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित किया है।  उम्मीदवार नतीजे UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जा कर चेक कर सकते हैं।  कुल 7897 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ है। जिनमें से 3193 उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणियों के हैं, 780 उम्मीदवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं, 1615 उम्मीदवार अनुसूचित जनजाति से और 149 उम्मीदवार अन्य पिछड़ा वर्ग के हैं। 

कुल 8085 पदों पर भर्ती 
बता दें, लेखपाल के कुल 8085 पदों पर भर्ती  का आयोजन 31 जुलाई 2022 को हुआ था। आयोग ने अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थी की सूची जारी की है। साथ ही आयोग ने कैटेगरी वाइज कट ऑफ भी जारी किया है, जिसे कैंडिडेट चेक कर सकते हैं। परिणाम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट ऐसे चेक करें 
आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 
इसके बाद होम पेज पर दिए गए लेखपाल मुख्य परीक्षा रिजल्ट के लिंक पर क्लिक कर दें। 
एक pdf आपकी स्क्रीन पर दिखेगी। 
अब रोल नंबर की मदद से परिणाम चेक कर सकते हैं। 
 

5379487