नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अप्रैल 2026 से आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मई 2026 निर्धारित की गई है।
कौन कर सकता है आवेदन?
जूनियर इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवारों के पास सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को निर्धारित अन्य पात्रताओं को भी पूरा करना होगा।
आयु सीमा
आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी:
न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी:
OBC: 3 वर्ष
SC/ST: 5 वर्ष
दिव्यांग: 10 वर्ष
कब होगी परीक्षा?
RBI JE भर्ती परीक्षा 6 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 300 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 150 मिनट रखी गई है। प्रश्न अंग्रेजी भाषा, इंजीनियरिंग विषय और रीजनिंग से पूछे जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार rbi.org.in वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “Online Registration” लिंक पर क्लिक करें
- मांगी गई जानकारी भरें
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट निकाल लें
महत्वपूर्ण जानकारी
यह भर्ती इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।