Punjab Police Constable Recruitment 2026: Punjab Police ने जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस कैडर में कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Punjab Police Constable Recruitment 2026: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Punjab Police ने जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस कैडर में कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 10 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। उम्मीदवार भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास 10वीं कक्षा में पंजाबी विषय (कंपल्सरी या इलेक्टिव) होना चाहिए या पंजाबी भाषा के साथ समकक्ष परीक्षा पास होना आवश्यक है।

आयु सीमा
भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु निम्नानुसार तय की गई है:

  1. न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
  2. अधिकतम आयु – 28 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क
भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार शुल्क जमा करना होगा:

  1. सामान्य वर्ग – 1200 रुपये
  2. एससी/एसटी, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी – 700 रुपये
  3. पंजाब राज्य के पूर्व सैनिक/पूर्व सैनिकों के वंशज – 500 रुपये

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Recruitment से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें।
  • कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा:

  1. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
  2. फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST)
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. मेडिकल परीक्षण

सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा।