अगर आप ग्रेजुएट हैं और बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। Punjab National Bank (PNB) में अप्रेंटिसशिप के 5138 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

PNB Recruitment 2026: अगर आप ग्रेजुएट हैं और बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। Punjab National Bank (PNB) में अप्रेंटिसशिप के 5138 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 तय की गई है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट bfsissc.com पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर लें। अंतिम तिथि के बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के जरिए देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 5138 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कैटेगरी के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है:

  1. जनरल (UR) – 2383 पद
  2. ओबीसी (OBC) – 1110 पद
  3. ईडब्ल्यूएस (EWS) – 464 पद
  4. एससी (SC) – 887 पद
  5. एसटी (ST) – 294 पद

आवेदन शुल्क
आवेदन तभी मान्य होगा जब निर्धारित शुल्क का भुगतान किया जाएगा। कैटेगरी के अनुसार फीस इस प्रकार है:

  1. जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस – ₹944
  2. एससी / एसटी / महिला उम्मीदवार – ₹708
  3. दिव्यांग (PwBD) – ₹472

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।

  1. न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
  2. अधिकतम आयु – 28 वर्ष

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bfsissc.com पर जाएं।
  • होमपेज पर Employment Opportunities सेक्शन में जाएं।
  • वहां से Apprentice और फिर PNB का चयन करें।
  • आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • Login 1st Time पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।