चिकित्सा विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने NEET MDS 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

NEET MDS 2026 डेंटल पीजी कोर्स में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। चिकित्सा विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने NEET MDS 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस प्रवेश परीक्षा के जरिए देशभर के विभिन्न डेंटल कॉलेजों में मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

ऐसे भरें आवेदन फॉर्म

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Examinations सेक्शन में जाकर NEET MDS लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Registration लिंक खोलें और जरूरी जानकारी भरकर पंजीकरण करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में बाकी डिटेल भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क
NEET MDS 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार शुल्क जमा करना होगा।

  1. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: 3,500 रुपये
  2. एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग: 2,500 रुपये

जरूरी जानकारी
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले परीक्षा से जुड़ी पात्रता, जरूरी दस्तावेज और अन्य नियमों की जानकारी के लिए आधिकारिक ब्रोशर जरूर पढ़ लें।