मध्यप्रदेश में बैंक नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। MP Apex Bank ने कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर के 2076 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

मध्यप्रदेश में बैंक नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। MP Apex Bank ने कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर के 2076 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार किसी कारणवश समय पर फॉर्म नहीं भर पाए थे, वे अब 07 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बैंक की ओर से यह फैसला अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए लिया गया है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या के कारण मौका न चूक जाए।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही हिंदी और अंग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान भी जरूरी है।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट का प्रावधान है।

आवेदन शुल्क
आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपये रखा गया है, जबकि अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये फीस देनी होगी।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न कंप्यूटर, रीजनिंग, अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड विषयों से होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है।