IDBI Bank Recruitment 2026: अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) द्वारा जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड 'O' के 1100 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि कल, 19 मार्च 2026 है।
बैंक ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों सहित देश भर में रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbi.bank.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- ऑनलाइन पंजीकरण शुरू: 8 मार्च, 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 19 मार्च, 2026
- आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 19 मार्च, 2026
- आवेदन पत्र प्रिंट करने की अंतिम तिथि: 3 अप्रैल, 2026
- ऑनलाइन परीक्षा की तिथि: 12 अप्रैल, 2026
आवेदन शुल्क (Application Fees)
- SC/ST/PwBD उम्मीदवार: 250 रुपये
- अन्य सभी उम्मीदवार: 1050 रुपये (आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क सहित)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
आईडीबीआई बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पद पर चयन के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा:
- ऑनलाइन टेस्ट (Online Test)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview)
- प्री-रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट (PRMT)
कैसे करें आवेदन? (Steps to Apply)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट idbi.bank.in पर जाएं और 'Careers' सेक्शन पर क्लिक करें।
- होमपेज पर दिए गए 'JAM Grade O 2026-27' लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगिन डिटेल्स बनाएं और पंजीकरण (Register) करें।
- आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी विवरणों की जांच करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पेज (Confirmation Page) डाउनलोड करें।