हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET 2 के तहत ग्रुप-C के 4227 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 9 फरवरी 2026 से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 फरवरी 2026 तय की गई है।

उम्मीदवार HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in या नोटिफिकेशन में दिए गए डायरेक्ट पोर्टल adv032026.hryssc.com के माध्यम से आसानी से फॉर्म भर सकते हैं। आयोग ने साफ किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

योग्यता और आयु सीमा क्या है?
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का HSSC Group C CET परीक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पद के अनुसार उम्मीदवार ने 10+2, ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा उत्तीर्ण किया होना चाहिए। इसके अलावा 10वीं या 12वीं में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना जरूरी है।

आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2026 को आधार मानते हुए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन कैसे करें? जानें आसान स्टेप्स

  • सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल adv032026.hryssc.com पर जाएं।
  • न्यू कैंडिडेट्स विकल्प पर क्लिक करके जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद रजिस्टर्ड कैंडिडेट के रूप में लॉगिन कर बाकी डिटेल भरते हुए आवेदन फॉर्म पूरा करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

इस भर्ती की खास बात यह है कि सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। यानी किसी भी अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। इस भर्ती के जरिए ग्रुप-C के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।