Logo
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर से 3 दिसंबर 2023 के बीच किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को फिजिकल टेस्ट देने होंगे।

Govt Jobs 2024: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पुरूष और महिला के पदों पर भर्तियों के लिए PET और PST का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 13 से 20 जनवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट delhipolice.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट  को अपने आवेदन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। फिजिकल टेस्ट एक सप्ताह तक वजीराबाद और झरोदा कलां पुलिस ग्राउंड में होगा। 

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर से 3 दिसंबर 2023 के बीच किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को फिजिकल टेस्ट देने होंगे। बता दें, 53,039 पुरुषों और 29,892 महिलाओं समेत कुल 86,049 उम्मीदवारों को आगामी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट delhipolice.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर दिए गए recruitment टैब पर क्लिक कर दें।
यहां फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (पीई एंड एमटी) एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं। 
अब एप्लीकेशन नंबर भरें। मांगी गई जानकारी दर्ज कर दें। 
प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखने लगेगा। 
अब चेक कर प्रिंट निकाल लें।

अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भर्ती कार्यालय, न्यू पुलिस लाइंस, किंग्सवे कैंप, दिल्ली-110009 पर संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थी 011-27003100 फोन नंबर का प्रयोग कर जानकारी ले सकते हैं। फिजिकल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों का डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और उसके बाद तैनाती की जाएगी। बता दें, दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आवेदन मांगे जा चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2023 से 30 सितंबर 2023 तक चली थी।  कांस्टेबल के कुल 7547 पदों को भरा जाएगा।
 

5379487