AP ICET Admit Card 2026: आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद (APSCHE) ने AP ICET 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी। परीक्षा के दिन हॉल टिकट साथ ले जाना अनिवार्य है, बिना इसके एंट्री नहीं मिलेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा की अहम तारीखें
एडमिट कार्ड जारी: 15 अप्रैल 2026
परीक्षा तिथि: 2 मई 2026
आंसर की जारी: 5 मई 2026 (शाम 5 बजे)
आपत्ति की अंतिम तिथि: 7 मई 2026
रिजल्ट घोषित: 16 मई 2026
एग्जाम टाइमिंग (दो शिफ्ट में परीक्षा)
पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक
रिपोर्टिंग टाइम:
Shift 1: एंट्री 7:30 AM, गेट बंद 8:30 AM
Shift 2: एंट्री 12:30 PM, गेट बंद 1:30 PM
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- अब “AP ICET Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन नंबर और DOB दर्ज करें
- सबमिट करते ही हॉल टिकट स्क्रीन पर आ जाएगा
- इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें
एडमिट कार्ड में क्या होगा?
- उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
- परीक्षा की तारीख और समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- फोटो और सिग्नेचर
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड का कलर प्रिंट निकालें और परीक्षा से पहले सभी निर्देश ध्यान से पढ़ लें, ताकि एग्जाम के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।