Logo
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 की प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।

सैनिक स्कूल में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 की प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब उत्तर कुंजी के माध्यम से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।

AISSEE 2026 परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2026 को देशभर के 464 परीक्षा केंद्रों पर पेन-एंड-पेपर मोड में किया गया था। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए छात्रों ने हिस्सा लिया था। आंसर की जारी होने के बाद अब छात्रों को अपने प्रदर्शन को परखने का मौका मिल गया है।

यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो वह एनटीए द्वारा तय की गई समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। सभी आपत्तियों के निपटारे के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर AISSEE 2026 का रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे उत्तर कुंजी को ध्यान से जांचें और केवल ठोस प्रमाण के साथ ही आपत्ति दर्ज कराएं। तय समय के बाद किसी भी तरह की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

5379487