A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में देश की सेवा करने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए कॉमन एंट्रेस टेस्ट (Army CEE 2026) की आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जा सकती है। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह राहत की खबर है।
सेना में अग्निवीर, जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) और अन्य रैंक (OR) की भर्ती के लिए हर साल कॉमन एंट्रेस एग्जाम आयोजित किया जाता है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं होते, वे आगे होने वाली रैली भर्ती में भी भाग नहीं ले सकते। ऐसे में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए Army CEE 2026 में शामिल होना बेहद जरूरी है।
पात्रता की बात करें तो पद के अनुसार 8वीं से लेकर 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है, जिसमें न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए। ड्राइवर पदों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
अग्निवीर टेक्निकल पदों पर आवेदन करने के लिए 12वीं कक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं, वहीं प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। क्लर्क और स्टोरकीपर टेक्निकल पदों के लिए इंटरमीडिएट में 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं, जबकि अंग्रेजी, गणित, अकाउंट्स या बुक कीपिंग विषयों में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों के लिए 8वीं या 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके सभी विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए। वहीं मिलिट्री पुलिस पदों के लिए 10वीं में 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। उम्मीदवार की आयु 17.5 वर्ष से कम और 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। ऑफलाइन या किसी अन्य तरीके से भरे गए फॉर्म मान्य नहीं होंगे। Army CEE 2026 के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
