Aadhaar Operator Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आधार ऑपरेटर और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठाते हुए 10 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से जुड़े पोर्टल के माध्यम से की जा रही है, जो आधार से संबंधित सेवाओं के संचालन में अहम भूमिका निभाता है।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत पूरे देश में कुल 252 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को आधार से जुड़ी सेवाओं के संचालन और प्रबंधन का कार्य सौंपा जाएगा।
शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्न योग्यताएं होना जरूरी है:
- 12वीं पास / ITI / डिप्लोमा उत्तीर्ण
- कंप्यूटर की बेसिक जानकारी
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आधार ऑपरेटर सुपरवाइजर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आवेदन के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- आधिकारिक पोर्टल csc.gov.in/ask पर विजिट करें।
- अपने राज्य का चयन करें।
- अब“Apply Now” लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- अन्य जरूरी डिटेल दर्ज कर फॉर्म सबमिट करें।
- अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से शैक्षिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर इंटरव्यू या इंटरैक्शन के लिए बुलाया जा सकता है।
अंतिम चयन से पहले दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) अनिवार्य होगा। डीवी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।









