Logo
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने वर्ष 2026 के लिए 331 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

HPRCA Vacancy 2026: हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने वर्ष 2026 के लिए 331 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में पंचायत सचिव, ऑपरेशन थिएटर सहायक, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट समेत कई पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 10 मार्च 2026 से 4 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

  1. पंचायत सचिव (प्रशिक्षु)
  2. चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता
  3. मनोचिकित्सीय सामाजिक कार्यकर्ता
  4. ऑपरेशन थिएटर सहायक
  5. रेडियोग्राफर
  6. फार्मासिस्ट / फार्मेसी ऑफिसर
  7. वाक् चिकित्सक
  8. प्रयोगशाला तकनीशियन (MLT)
  9. ऑडियोमेट्रिक तकनीशियन
  10. लिथोग्राफर

शैक्षणिक योग्यता
पंचायत सचिव – किसी भी विषय में ग्रेजुएशन + टाइपिंग (English 30 WPM / Hindi 25 WPM)
चिकित्सा/मनोचिकित्सीय सामाजिक कार्यकर्ता – संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन
OT सहायक – 12वीं (PCB) + OT कोर्स/बीएससी + काउंसिल रजिस्ट्रेशन
रेडियोग्राफर – 12वीं विज्ञान + रेडियोलॉजी में बीएससी + पंजीकरण
फार्मासिस्ट – 12वीं विज्ञान + फार्मेसी डिग्री/डिप्लोमा + काउंसिल रजिस्ट्रेशन
MLT/ऑडियोमेट्रिक तकनीशियन – संबंधित बीएससी डिग्री
लिथोग्राफर – 12वीं + ललित कला में 3 साल डिप्लोमा + 3 साल अनुभव

आवेदन शुल्क

  1. परीक्षा शुल्क: ₹100
  2. प्रोसेसिंग शुल्क: ₹700
  3. ORA फॉर्म में सुधार शुल्क: ₹100

सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा करना होगा।

चयन प्रक्रिया
1️ लिखित परीक्षा (CBT / स्क्रीनिंग टेस्ट)
वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type)
कुल 120 अंक
अवधि: 1.5 घंटे
प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का

2️ टाइपिंग टेस्ट (केवल पंचायत सचिव के लिए)
English: 30 शब्द प्रति मिनट
Hindi: 25 शब्द प्रति मिनट
यह केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा

5379487