Logo
वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और जेल सुपरिटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और जेल सुपरिटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह भर्ती मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा आयोजित की जा रही है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च 2026 निर्धारित है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  1. ऑनलाइन आवेदन शुरू: 28 फरवरी 2026
  2. आवेदन की अंतिम तिथि: 14 मार्च 2026
  3. फॉर्म में संशोधन की तिथि: 28 फरवरी से 19 मार्च 2026
  4. परीक्षा संभावित तिथि: 7 अप्रैल 2026

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1679 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी:

  1. वनरक्षक – 728 पद
  2. क्षेत्र रक्षक – 169 पद
  3. जेल प्रहरी – 757 पद
  4. जेल सुपरिटेंडेंट – 25 पद

शैक्षिक योग्यता
वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक एवं जेल प्रहरी पदों के लिए: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक।
जेल सुपरिटेंडेंट पद के लिए: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) अनिवार्य।

आयु सीमा

  1. न्यूनतम आयु: पदानुसार 18 या 21 वर्ष
  2. अधिकतम आयु: 33 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। कुछ पदों के लिए न्यूनतम शारीरिक लंबाई भी अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।

आवेदन शुल्क

  1. सामान्य एवं एमपी से बाहर के उम्मीदवार: ₹560
  2. SC/ST/OBC उम्मीदवार: ₹310
  3. पोर्टल शुल्क: ₹60 (अतिरिक्त)

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
     
5379487