Logo
election banner
H5N1 Bird Flu: हाल ही में अमेरिका में बर्ड फ्लू से संक्रमित दूसरा शख्स मिला है। इससे स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है। साथ ही देश के 6 राज्यों में यह फ्लू गायों, बिल्ली में भी पाया गया।

H5N1 Bird Flu: कोरोनावायरस के बाद दुनिया पर एक और महामारी बर्ड फ्लू H5N1 का खतरा मंडरा रहा है। इसको लेकर डॉक्टरों और हेल्थ एक्सपर्ट्स ने चिंता जाहिर की है। उनका मानना है कि यह बीमारी, कोरोनावायरस से 100 गुना अधिक खतरनाक साबित हो सकती है। इसमें मृत्युदर काफी अधिक है। वैज्ञानिकों ने कहा कि वायरस गंभीर लेवल के करीब पहुंच रहा है और इसमें वैश्विक महामारी पैदा करने की क्षमता है।

महामारी के करीब पहुंच रही दुनिया
डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पिट्सबर्ग में एक प्रमुख बर्ड फ्लू रिसर्चर डॉ. सुरेश कुचिपुड़ी ने चेतावनी दी कि H5N1 फ्लू मनुष्यों सहित स्तनधारियों को संक्रमित करने की क्षमता रखता है। इसके कारण यह महामारी का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि हम खतरनाक रूप से इस वायरस के करीब पहुंच रहे हैं, जो संभावित रूप से महामारी का कारण बन सकता है।

डॉक्टर कुचिपुड़ी ने कहा कि H5N1 कई देशों में तेजी से संक्रमण फैला रहा है। यह वास्तव में सही समय है कि हम इस वायरस के प्रति सजग और तैयार रहें। 

Bird Flu Pandemic
Bird Flu Pandemic

100 गुना ज्यादा खतरनाक
एक अन्य विशेषज्ञ, जॉन फुल्टन ने इस बात पर जोर दिया कि संभावित H5N1 महामारी बेहद गंभीर हो सकती है, जो इसे कोविड-19 महामारी से कहीं अधिक घातक बना सकती है। फुल्टन एक फार्मास्युटिकल कंपनी के सलाहकार हैं। उन्होंने कहा कि यह कोविड से 100 गुना बदतर दिखता है। हम आशा करते हैं कि इस वायरस से लोगों की जान कम जाए। 

50 फीसदी संक्रमितों की मौत
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आंकड़ों से पता चलता है कि 2003 के बाद से H5N1 वायरस से संक्रमित प्रत्येक 100 रोगियों में से 52 की मृत्यु हुई है। जिससे इसकी मृत्यु दर 50 प्रतिशत से अधिक हो गई है। इस बीच, वर्तमान कोविड मृत्यु दर 0.1 प्रतिशत है, जो महामारी की शुरुआत से 20 प्रतिशत कम हो गई है। डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के मुताबिक, बर्ड फ्लू वायरस के कुल 887 मामलों में से 462 मौतें दर्ज की गईं।

डेली मेल के मुताबिक, अमेरिका के 6 राज्यों में इसके संक्रमण का पता चला है। संक्रमितों में गाय, बिल्ली और इंसान भी शामिल हैं। 

5379487