haribhoomi hindi news

'Main Atal Hoon' Trailer: पंकज त्रिपाठी अभिनीत हिंदी फिल्म 'मैं अटल हूं' का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 21 दिसंबर को जारी किए गए ट्रेलर ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। महज 24 घंटे में 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। अटल बिहारी बाजपेयी का किरदार निभा रहे पंकज त्रिपाठी ने अपने अभिनय से दिल जीत लेते हैं। उनके संवाद दिल को छूते है। 'यदि ऐसा हुआ, तो कल का सूर्योदय पड़ोसी मुल्क का सूर्यास्त होगा।' इस संवाद को पंकज त्रिपाठी ने जिस अंदाज में बोला है, आज रोंगटे खड़े करने वाला है। 

'मैं अटल हूं' फिल्म रवि जाधव द्वारा निर्देशित और विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली द्वारा निर्मित है। 'मैं अटल हूं' ट्रेलर के बारे में अधिक जानने के लिए वीडियो देखें। यह फिल्म 19 जनवरी 2024 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म के बारे में बात करते हुए, पंकज त्रिपाठी कहते हैं, 'फिल्म से ज्यादा, अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाने का सफर वास्तव में मेरे दिल के करीब है। वह व्यक्ति वास्तव में एक किंवदंती है और हम उसकी प्रेरक कहानी को दुनिया के सामने लाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक अटल की विरासत को बड़े पर्दे पर लाने के हमारे प्रयासों की सराहना करेंगे।'

7