Big Update: मशहूर असमिया और बॉलीवुड सिंगर जुबीन गर्ग की मौत को लेकर सिंगापुर से बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में सिंगर की मौत को एक्सीडेंटल डेथ करार दिया है। जुबीन गर्ग की सितंबर 2025 में पानी में डूबने से मौत हुई थी।

Big Update on Zubeen Garg Death: मशहूर असमिया और बॉलीवुड सिंगर जुबीन गर्ग की सितंबर 2025 में मौत हुई थी। इसके बाद से ही उनकी रहस्यमयी मौत कीअटकलों को लेकर जांच चल रही है जिसपर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सिंगापुर में हुई कॉरोनर जांच ने साफ कर दिया है कि उनकी मौत किसी साजिश का नतीजा नहीं, बल्कि एक हादसा थी।

सिंगापुर जांच में क्या सामने आया

25 मार्च को ये रिपोर्ट आई है। इसके मुताबिक, सिंगापुर के स्टेट कॉरोनर एडम नखोदा ने अपनी जांच में निष्कर्ष निकाला कि जुबीन गर्ग की मौत आकस्मिक डूबने (Accidental Drowning) के कारण हुई। उन्होंने पुलिस कोस्ट गार्ड की रिपोर्ट से सहमति जताते हुए कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की साजिश या आपराधिक गतिविधि के सबूत नहीं मिले हैं।

ये भी पढ़ें- Monalisa: मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- मुझे कई बार गलत तरीके से छुआ, जान से मारने की धमकी…

Zubeen garg

कैसे हुई थी घटना?

जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में एक यॉट ट्रिप के दौरान हुआ था। वह वहां ‘नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल’ में परफॉर्म करने के लिए सिंगापुर पहुंचे थे, जो अगले दिन आयोजित होना था।

ये भी पढ़ें- Kumar Sanu-Kunicka: कुनिका सदानंद ने खोया आपा! Ex कुमार सानू के साथ Viral Photo देख भड़कीं, कहा- 'शर्म करो, वो शादीशुदा है...'

रिपोर्ट के अनुसार, वह स्कूबा डाइविंग के लिए जा रहे थे और बताया जा रहा है कि उस वक्त वह काफी नशे में थे। स्कूबा करते वक्त उन्होंने लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया था, जो इस हादसे की एक बड़ी वजह बना।

पहले भी डूबने को बताया गया था कारण

20 सितंबर को जारी डेथ सर्टिफिकेट में भी मौत का कारण डूबना बताया गया था। इसके बाद अक्टूबर और दिसंबर में भी संबंधित अधिकारियों ने मौत का कारण यही बताया।

हालांकि भारत में इस मामले ने अलग मोड़ ले लिया था। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले दावा किया था कि यह मौत संदिग्ध है और इसमें साजिश हो सकती है।

सीएम हिमंत ने जांच करवाई

इसके बाद भारत में जांच शुरू हुई, जिसमें सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए चार्जशीट दाखिल की। इनमें इवेंट ऑर्गेनाइज़र श्यामकानु महंत, मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और दो अन्य संगीतकार शामिल हैं, जो घटना के समय यॉट पर मौजूद थे।

इसके अलावा, जुबेन गर्ग के चचेरे भाई और डीएसपी संदीपन गर्ग पर गैर-इरादतन हत्या (Culpable Homicide) का आरोप लगाया गया है, जबकि उनके दो पर्सनल गार्ड्स पर आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया गया है।