Toxic Teaser: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर जारी, 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म। कॉन्ट्रोवर्सी के बीच टीजर को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स।

Toxic Teaser: साउथ स्टार यश की मचअवेटिड फिल्म ‘Toxic: A Fairytale for Grown-Ups’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। धमाकेदार टीजर देखकर दर्शकों की एक्साइटमेंट दुगनी हो गई है। KGF फ्रैंचाइजी के बाद ये यश की पहली फिल्म है, इसलिए फैंस की उम्मीदें भी इस बार डबल हैं। 

टीजर में यश के अवतार को देंख कर एड्रोनिल रश बढ़ जाता हैं। साथ ही मलयालम स्टार तोविनो थॉमस के विलेन वाले लुक की झलक ने फैंस में और रोमांच बढ़ा दिया है। इस टीजर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और दर्शक बेसब्री से 19 मार्च को फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

सिर्फ एक्शन ही एक्शन

टीजर की लंबाई 1 मिनट 55 सेकंड है और यह पूरी तरह एक्शन पर बेस्ड है। इसमें यश कई लड़ाई और फिस्टफाइट्स करते नजर आते हैं। आपको बता दें कि टीजर में जोरदार स्टंट और कई हिंसक सीन शामिल हैं। 

इसके अलावा, तोविनो थॉमस का किरदार भी दिखाई देता है, जो राया को चुनौती देता है। उनका डायलॉग “I’m home, daddy!” फैंस के लिए टीजर का सबसे थ्रीलिंग मोमेंट है।

टीजर के आखिर में एक बड़ा धमाका भी हैं। जिसे देख कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में यश का डबल रोल हो सकता है।

यह भी पढ़े - जल्द गौरव कपूर की दुल्हन बनेंगी कृतिका कामरा, ग्रैंड वेडिंग छोड़ करेंगे सीक्रेड वेडिंग; डीटेल्स आईं सामने

टीजर पर फैंस का रिएक्शन

फैंस ने टीजर को काफी पसंद किया। कई लोगों ने इसे ब्लॉकबस्टर टीजर बताया और कहा कि यह KGF स्टाइल एक्शन से कम नहीं है। कुछ फैंस का कहना है कि यह Dhurandhar 2 के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है।

यह भी पढ़े - जेल से बाहर आते ही बदला राजपाल यादव का अंदाज़! शादी में किया सलमान खान के गाने पर डांस; Video Viral

फिल्म की रिलीज डेट

‘Toxic: A Fairytale for Grown-Ups’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं। 

यह भी पढ़े - गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के 25वें बर्थडे पर हार्दिक ने दिए 25 सरप्राइज: रोमांटिक अंदाज में किया प्यार का इजहार; VIDEO

कॉन्ट्रोवर्सी से घिरी फिल्म 

‘टॉक्सिक’ का पहला लुक वीडियो 8 जनवरी को यश के जन्मदिन पर रिलीज हुआ। वीडियो में यश का सेक्स सीन था जिसे लेकर विवाद हुआ। साथ ही कब्रिस्तान में फिल्माए गए इस सीन पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। महिला आयोग व क्रिश्चियन संगठन ने FIR भी दर्ज की थी।

फैंस को टीजर का एक्शन, नए लुक और रोमांचक क्लाइमेक्स बेहद पसंद आया है, और अब फिल्म के रिलीज होने का इंतजार और बढ़ गया है।

यह भी पढ़े - शिखर धवन की शादी की रस्में शुरू?: मंगेतर सोफी शाइन संग संगीत की तस्वीरें Viral, लिखा- 'Almost the Dhawans'