Virat Kohli-Anushka Sharma: जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने के विवाद के बीच विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) एक बार फिर वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने अक्षय तृतीया के मौके पर प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के आश्रम में दर्शन कर सत्संग में हिस्सा लिया। यह पिछले कुछ महीनों में उनकी पांचवी मुलाकात बताई जा रही है, जिससे कपल का बढ़ता आध्यात्मिक झुकाव साफ नजर आता है।
आश्रम में लिया आशीर्वाद
कपल ने वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम में दर्शन किए। यहां दोनों ने न सिर्फ ठाकुर जी के दर्शन किए, बल्कि महाराज जी से आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान वे भक्तों के बीच बेहद शांत और सादगी भरे अंदाज में बैठे नजर आए।
आश्रम में विराट और अनुष्का ने ‘एकांतिक वार्तालाप’ यानी निजी आध्यात्मिक बातचीत में भी हिस्सा लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान जीवन के उद्देश्य, भक्ति और गुरु के महत्व पर चर्चा हुई, जिसे दोनों ने ध्यान से सुना।
यह भी पढ़े- कौन हैं लिजलैज? जिनकी पोस्ट पर विराट कोहली ने किया ‘लाइक’, RCB की बड़ी फैन है
पांच महीनों में तीसरी बार पहुंचे वृंदावन
यह पहली बार नहीं है जब यह कपल वृंदावन पहुंचा हो। पिछले पांच महीनों में यह उनका तीसरा दौरा है। इससे पहले फरवरी में बेटे अकाय के जन्मदिन के बाद भी दोनों यहां आए थे। साल 2025 में भी वे कई बार आश्रम पहुंचे थे।
फैंस को पसंद आया सादगी भरा अंदाज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में विराट और अनुष्का का बेहद सादा रूप देखने को मिला। फैंस इस कपल के इस रूप को खूब पसंद कर रहे हैं और इसे “रियल और ग्राउंडेड” बता रहे हैं।
इस पूरे घटनाक्रम ने दिखाया कि विवादों के बीच भी विराट और अनुष्का अपने जीवन में संतुलन बनाए रखते हैं और आध्यात्म के जरिए सुकून तलाशते हैं।