Vijay Trisha Controversy: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के कथित अफेयर को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर दोनों का समर्थन किया है। उनका यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विक्रम भट्ट ने किया सपोर्ट
अपने पोस्ट में विक्रम भट्ट ने कहा कि लोगों को कलाकारों की फिल्मों से मतलब होना चाहिए, न कि उनके निजी जीवन से। उन्होंने लिखा कि सोशल मीडिया पर विजय और तृषा की पर्सनल लाइफ को लेकर काफी शोर मचा हुआ है। हालांकि उन्हें नहीं पता कि ये अफवाहें सच हैं या नहीं, लेकिन अगर सच भी हैं तो भी लोगों को उनके निजी जीवन का सम्मान करना चाहिए।
यह भी पढ़े - तलाक की खबरों के बीच तृषा के साथ दिखे विजय, फैंस बोले- आपसे ऐसी उम्मीद नहीं!
‘प्यार छिपाना पाप नहीं’ - विक्रम भट्ट
विक्रम भट्ट ने अपने पोस्ट में लिखा कि जब दो लोग ऐसे रिश्ते में फंसे रहते हैं, जिसका समय खत्म हो चुका है, लेकिन समाज उन्हें साथ रहने के लिए मजबूर करता है, तो वह भी एक तरह की कैद होती है। उन्होंने कहा कि इंसान का दिल वहीं जाता है जहां उसे खुशी मिलती है। प्यार को छिपाना कोई पाप नहीं है और हर इंसान को अपने जीवन में खुश रहने और प्यार करने का अधिकार है।
शादी के रिसेप्शन में साथ दिखे विजय और तृषा
हाल ही में चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में विजय और तृषा एक साथ पहुंचे थे। दोनों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी और मंच पर साथ में तस्वीरें भी खिंचवाई। इस इवेंट के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई।
मैचिंग आउटफिट में आए नजर
इवेंट के दौरान विजय बेज रंग की शर्ट और धोती में नजर आए, जबकि तृषा ने बेज और गोल्डन रंग की साड़ी के साथ लाल ब्लाउज पहना था। दोनों के आउटफिट और उनकी साथ मौजूदगी ने लोगों का काफी ध्यान खींचा।
पत्नी संगीता ने दायर की तलाक की अर्जी
विजय की पत्नी संगीता ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। अपनी याचिका में उन्होंने विजय पर एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने ससुराल में रहने का अधिकार और आर्थिक सहायता की भी मांग की है।
यह भी पढ़े - तलाक विवाद के बीच विजय थलापति की पत्नी संगीता फिर पहुंची कोर्ट; नई याचिका में बड़ी मांग!