Logo
election banner
बीते कुछ समय से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया में खबरें हैं कि रश्मिका और विजय इस साल फरवरी में सगाई करने जा रहे हैं। वहीं अब इस खबर पर विजय ने अपना रिएक्शन दिया है।

Vijay Deverakonda reacts on Engagement Rumours: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) और एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों की जोड़ी ऑफ स्क्रीन और ऑन स्क्रीन खूब पसंद की जाती है। वहीं इन दिनों खबरे हैं कि दोनों स्टार एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी अक्सर रश्मिका और विजय की एकसाथ फोटो वायरल होती रहती हैं।

वहीं बीते कुछ समय से दोनों की सगाई की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया में खबरें थीं कि रश्मिका और विजय इस साल फरवरी में सगाई करने जा रहे हैं। वहीं अब इस खबर पर विजय ने अपना रिएक्शन दिया है।

सगाई की खबरों पर विजय का रिएक्शन
रश्मिका और विजय की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों भले ही अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साधे रहे हों, लेकिन दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। बीते दिनों से दोनों की सगाई करने की खबरें सामने आ रही थीं जिसपर अब विजय देवरकोंडा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और इन अफवाहों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की है। 

फरवरी में सगाई करेंगे विजय?
दरअसल लाइफस्टाइल एशिया के इंटरव्यू में विजय से पूछा गया कि क्या वह जल्द ही शादी के बंधन में बंध रहे हैं या रश्मिका से सगाई कर रहे हैं। इसपर उन्होंने जवाब दिया, "मैं फरवरी में सगाई या शादी नहीं कर रहा हूं। मैं हर साल अपनी शादी को लेकर ये अफवाहें सुनता रहता हूं। ऐसा लगता है जैसे मीडिया हर दो साल में मेरी शादी कराना चाहती है। ऐसा लगता है जेसे वे मेरी शादी करने के इंतज़ार में घूम रहे हैं।"

विजय-रश्मिका को एकसाथ किया गया स्पॉट
विजय देवरकोंडा ने इससे साफ जाहिर कर दिया है कि वह और रश्मिका फरवरी में इंगेजमेंट नहीं करेंगे। हालांकि दोनों कभी भी अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर खुलकर करते नहीं दिखे। लेकिन दोनों को कई बार एकसाथ स्पॉट किया जा चुका है। हाल ही में विजय देवरकोंडा और रश्मिका को मालदीव में वेकेशन एंजॉय करते देखा गया है। दोनों ने अपनी सिंगल तस्वीरें सोशल मीडिया शेयर की थीं, लेकिन फैंस की नजरों से ये कपल बच नहीं पाए और फैंस ने उनकी इस सीक्रेट ट्रिप की चोरी पकड़ ली थी।

5379487