Varun Dhawan ने 90 के दशक का एक चौंकाने वाला किस्सा साझा किया, जब उनके परिवार को अंडरवर्ल्ड से धमकी भरे कॉल आए थे। हालात इतने बिगड़ गए कि उन्हें एक दिन के लिए अपना घर छोड़कर कहीं और जाना पड़ा।

Varun Dhawan: 1990 के दशक में बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का गहरा दबाव था। शाहरुख खान, राकेश रोशन और करण जौहर समेत कई हस्तियां अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिलने का खुलासा कर चुके हैं। 

हाल ही में अभिनेता वरुण धवन ने खुलासा किया कि उनके परिवार को भी धमकी भरे फोन कॉल आते थे, जिसके चलते उन्हें एक दिन के लिए अपना घर छोड़कर कहीं और शिफ्ट होना पड़ा था।

वरुण का खुलासा

वरुण ने बताया कि उस समय कई बड़े सितारों को ऐसे कॉल्स मिल रहे थे। उन्होंने कहा- "हमें भी ऐसे कॉल आ रहे थे। काफी समय से आ रहे थे, लेकिन हमें पता ही नहीं चला क्योंकि हमारे स्टाफ कॉल करने वाले से बहस कर रहे थे। स्टाफ ने तो हमारा पूरा पता भी बता दिया और उस व्यक्ति को मिलने की जगह भी बता दी, 'उस बगीचे में आकर मुझसे मिलो; मैं तुमसे पहले वहां पहुंच जाऊंगा।'"

Varun Dhawan

'बंदूक लेकर आ गया शख्स, घर छोड़कर जाना पड़ा'

उन्होंने आगे बताया कि जब मामला बढ़ गया, तो एक अभिनेता ने उनके पिता, फिल्ममेकर डेविड धवन को फोन करके चेतावनी दी। वरुण ने कहा, "उसने कहा कि मामला हाथ से निकल गया है और वह व्यक्ति अब कह रहा है कि वह बंदूकें लेकर आएगा और उसे हमारा पता और ऑफिस का समय पता है। जब मेरे पिता ने पूछा कि यह किसने कहा है, तो उन्होंने उस स्टाफ का नाम बताया। इसलिए हमें उस दिन अपना घर छोड़कर कहीं और रहना पड़ा। यह सुनने में अजीब लगता है, लेकिन असल में इतना अजीब भी नहीं है।"

वर्क फ्रंट पर क्या कर रहे हैं वरुण?

काम की बात करें तो वरुण धवन हाल ही में फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारे भी दिखाई दिए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

अब वरुण अपनी अगली फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को लेकर चर्चा में हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी में उनके साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन एक बार फिर डेविड धवन कर रहे हैं।