Vijay Divorce: दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय (थलापति) की निजी जिंदगी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने 27 साल की शादी खत्म करने का फैसाल लेते हुए विजय से तलाक मांगा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता सोर्नालिंगम ने विजय से शादी खत्म करने के लिए तलाक की अर्जी दाखिल की है। साथ ही एक्टर पर एक्सट्रामेरिटल अफेयर के गंभीर आरोप भी लगाए।
विजय पर गंभीर आरोप, तलाक की अर्जी दी
रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीता ने स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत जिला अदालत में याचिका दायर की है। इस कानून के तहत व्यभिचार (adultery) और क्रूरता (cruelty) जैसे आधारों पर तलाक की मांग की जा सकती है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ कथित एक्सट्रामेरिटल अफेयर था। दावा किया गया है कि साल 2021 में संगीता को इस संबंध के बारे में जानकारी मिली। याचिका के मुताबिक, विजय ने रिश्ता खत्म करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कथित तौर पर यह संबंध जारी रहा।
मामला फिलहाल जिला अदालत में विचाराधीन है और अंतिम फैसला आना बाकी है।
27 की शादी टूटी
जानकारी के मुताबिक, विजय और संगीता ने 1999 में शादी की थी। उनकी शादी हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी। इस दंपति के दो बच्चे हैं- जेसन संजय और दिव्या शाशा।
संगीता श्रीलंकाई तमिल मूल की हैं और उनका जन्म और पालन-पोषण यूनाइटेड किंगडम में हुआ। 1999 में विजय से विवाह करने से पहले, वह श्रीलंकाई मूल की ब्रिटिश नागरिक थीं। कुछ मीडिया रिपोर्टों में उन्हें गृहिणी बताया गया है, जबकि अन्य का मानना है कि उनका बिजनेस से संबंध हो सकता है।









