T20 WC Semi-Final: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच को देखने के लिए क्रिकेट फैंस के साथ कई बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे। हालांकि इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान अगर किसी ने खींचा तो वह थीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर, जिनकी क्यूट हरकतों ने सबका दिल जीत लिया।
रणबीर की गोद में बैठकर राहा का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो में नन्हीं राहा को अपने पैरेंट्स रणबीर-आलिया के साथ टीम इंडिया को चीयर करते देखा गया। कभी वह ताली बजाती नजर आईं तो कभी खुशी से मुस्कुराती दिखीं। एक पल ऐसा भी आया जब स्टेडियम में मौजूद लोग तालियों की रिदम में टीम इंडिया का हौसला बढ़ा रहे थे और राहा भी उसी अंदाज में ताली बजाने लगीं।
राहा की यह मासूमियत देखकर आलिया भट्ट भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाईं और परिवार के साथ टीम इंडिया को चीयर करती रहीं।
स्टेडियम में दिखा सितारों का जमावड़ा
इस अहम मुकाबले को देखने के लिए कई बॉलीवुड और क्रिकेट से जुड़ी हस्तियां वानखेड़े स्टेडियम पहुंचीं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा वरुण धवन, अनिल कपूर नजर आए।
वहीं क्रिकेट जगत से महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी, नीता अंबानी और आकाश अंबानी, साथ ही भारतीय टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा और केएल राहुल भी मैच का आनंद लेते दिखाई दिए। वरुण धवन को अनिल कपूर के साथ बैठकर टीम इंडिया के लिए तालियां बजाते देखा गया।
सेमीफाइनल में भारत की रोमांचक जीत
मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253 रन पर 7 विकेट का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम कड़ी टक्कर देने के बावजूद लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और भारत ने मुकाबला 7 रन से जीत लिया।
इस जीत के साथ टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। अब 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा, जहां खिताब के लिए दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।