WATCH: सोनू निगम ने स्टेज पर अपने हाथों से धोए आशा भोसले के पैर, फिर चूमकर माथे से लगाया, गायिका की बायोग्राफी बुक हुई लॉन्च

Sonu Nigam washes Asha Bhosle Feet
X
Sonu Nigam- Asha Bhosle
शुक्रवार को मुंबई में दिग्गज गायिका आशा भोसले की बायोग्राफी ‘स्वरस्वामिनी आशा’ लॉन्च की गई। इस इवेंट में सोनू निगम ने आशा ताई के पैर खुद अपने हाथों से धोकर उनका सम्मान किया।

Sonu Nigam Washes Asha Bhosle Feet: हिंदी सिनेमा में दिग्गज गायकों की बात की जाए तो दिवंगत लता मंगेशकर और उनकी बहन आशा भोसले का नाम जरूर लिया जाता है। उन्होंने अपने गानों से न केवल दुनियाभर में पहचान बनाई, बल्कि अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों पर जादू चलाया। 90 वर्षीय लीजेंडरी सिंगर आशा भोसले आज भी स्टेज परफॉर्मेंस देती हैं तो लोगों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं।

आशा भोसले की बायोग्राफी बुक हुई लॉन्च
आम लोग ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री में भी कई अन्य दिग्गज सिंगर्स उनके प्रशंसक हैं। इन्ही में से एक हैं सोनू निगम। शुक्रवार को मुंबई में गायिका आशा भोसले की बायोग्राफी ‘स्वरस्वामिनी आशा’ लॉन्च की गई। इस मौके पर सोनू निगम ने स्टेज पर अपने हाथों से आशा भोसले के पैर धोकर उनका सम्मान किया। स्टेज पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मौजूद रहे।

सोनू निगम ने सम्मान में धोए आशा ताई के पैर
न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में सोनू निगम आशा ताई के पैर धोने के लिए उनके पास बैठते हैं, फिर एक स्टूल पर थाली रखकर आशा भोसले के पैर धोते हैं। उसके बाद उनके पैरों को तौलिए से पौंछक उन्हें चूमते हैं। इसके बाद वह आशा ताई का सर झुकार आशीर्वाद लेते हैं, आशा भोसले भी उनके सर पर हाथ फेरकर उन्हें आशीर्वाद देती हैं। सोनू का आशा ताई के लिए ये सम्मान देखकर लोग उनकी तारीफें कर रहे हैं।

फैंस की प्रतिक्रिया आई सामने
आशा भोसले की बायोग्राफी बुक लॉन्च इवेंट पर पूनम ढिल्लों, जैकी श्रॉफ और सुरेश वडेकर समेत इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए। वहीं सोनू निगम का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग सोनू की तारीफों के पुल बांधते हुए उनके संस्कारों का सम्मान कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सिंगर केवल नाटक कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story