A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Shreyas Talpade Fraud case: बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। भोगांव थाने में दर्ज इस केस में अभिनेता समेत 12 अन्य लोगों को नामजद किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि निवेश योजना के नाम पर उससे लाखों रुपये ठगे गए।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहल्ला मिश्राना के एक निवासी ने अदालत में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि श्रेयस तलपड़े और उनके सहयोगियों ने एक निवेश योजना के तहत गांव के लोगों से बड़ी रकम जमा करवाई। शिकायत के मुताबिक, मुंबई की एक बैंक शाखा के नाम पर भरोसा दिलाकर लोगों से पैसे निवेश कराए गए, लेकिन बाद में उन्हें कथित तौर पर कोई लाभ नहीं मिला।
अदालत के आदेश के बाद भोगांव पुलिस ने मंगलवार, 10 फरवरी को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस जांच जारी
मामले में अभिनेता श्रेयस तलपड़े सहित कुल 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है। फिलहाल पुलिस शिकायतकर्ता और अन्य संभावित पीड़ितों के बयान दर्ज कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि निवेश योजना में किसकी क्या भूमिका थी।
श्रेयस तलपड़े का करियर
श्रेयस तलपड़े हिंदी और मराठी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं। उन्होंने 2005 में फिल्म 'इकबाल' से मुख्य भूमिका में पहचान बनाई। इसके बाद वे 'डोर', 'ओम शांति ओम' और 'गोलमाल' सीरीज जैसी फिल्मों में नजर आए।
हाल ही में वह फिल्म आजाद भारत में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भूमिका में दिखाई दिए थे। आने वाले समय में वह 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, परेश रावल और राजपाल यादव समेत कई कलाकार शामिल हैं।
