Shreya Ghoshal: सिंगर श्रेया घोषाल के लाइव शोज़ में सैंकड़ों फैंस शामिल होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं वह इसके लिए कितने पैसे चार्ज करती हैं। हाल ही में उनकी फीस का खुलासा हुआ जिसके बाद फैंस के बीच बहस छिड़ गई।

Shreya Ghoshal Fees: मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल की फीस को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा दावा वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि वह एक लाइव शो के लिए करीब 1.65 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने फैंस के बीच बहस छेड़ दी है।

वायरल स्क्रीनशॉट में फीस का दावा  

सोशल मीडिया पर वायरल एक स्क्रीनशॉट ने यह दावा किया है कि श्रेया एक लाइव शो के लिए करीब 1.65 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। रेडिट पर सामने आए एक पोस्ट में दावा किया गया कि तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में परफॉर्म करने के लिए श्रेया घोषाल को इतनी बड़ी रकम दी गई। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस लगातार तेज हो रही है।

Shreya Ghoshal fees

फैंस के बीच छिड़ी बहस  

दिलचस्प बात यह है कि जहां कुछ लोग इस रकम को बड़ी मान रहे हैं, वहीं कई फैंस का मानना है कि श्रेया घोशल अपने टैलेंट के हिसाब से कम फीस ले रही हैं।

कई यूजर्स ने लिखा कि लाइव शो ही सिंगर्स की असली कमाई का जरिया होता है, क्योंकि प्लेबैक सिंगिंग में उतना भुगतान नहीं मिलता। वहीं कुछ ने कहा कि श्रेया जैसी अनुभवी और लोकप्रिय कलाकार को इससे ज्यादा चार्ज करना चाहिए।

कुछ लोगों ने उनके हालिया परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने अपने करियर के बेहतरीन गाने गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ऐसे में फैंस का मानना है कि उनकी फीस पूरी तरह जायज है।

Shreya Ghoshal

क्यों खास हैं श्रेया घोषाल

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने यह भी कहा कि श्रेया घोषाल भारत की टॉप फीमेल सिंगर्स में से एक हैं और उनके टैलेंट की तुलना में यह रकम काफी कम है। बताते चलें, श्रेया घोषाल इंडस्ट्री की टॉप सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने करियर में एक से बढ़कर एक गाने गाए जिनमें- 'बहारा', 'बरसो रे मेघा', 'चिकनी चमेली', 'मेरे ढोलना' जैसे कई मशहूर गीत शामिल हैं।