Logo
पिछले कुछ समय से शिल्पा शेट्टी के बेस्टियन रेस्टोरेंट के बंद होने की अफवाहें सुर्खियों में हैं जिसपर अब एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी छवि को नेगेटिव तरीके से पेश करने पर आपत्ति जताई।

Shilpa Shetty: पिछले कुछ महीनों से अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा लगातार सुर्खियों में रहे हैं। कभी कथित घोटालों से जुड़े आरोप, तो कभी उनके मशहूर रेस्टोरेंट ब्रैंड बेस्टियन के बंद होने की खबरें। इन सबके बीच शिल्पा ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शिल्पा ने कहा कि उनके नाम को मीडिया के जरिए अक्सर “क्लिकबेट” की तरह इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्बलिक लाइफ में रहना आसान नहीं होता और लगातार चर्चा में बने रहना कई बार नकारात्मकता भी साथ लेकर आता है।

Shilpa Shetty
Shilpa Shetty

उन्होंने कहा, “हम अक्सर ‘नज़र’ की बात करते हैं। जब आप लगातार चर्चा में रहते हैं, तो लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। लेकिन हम वैसे लोग नहीं हैं। मैं मानती हूं कि हर किसी के लिए सफल होने की जगह है।”

बेस्टियन ब्रांड को लेकर दी सफाई

शिल्पा ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी सामान्य चुप्पी तोड़कर बैस्टियन के कथित बंद होने को लेकर ऑनलाइन चल रही अटकलों पर प्रतिक्रिया क्यों दी। आमतौर पर, वह अफवाहों पर प्रतिक्रिया देने से बचती हैं, लेकिन इस बार मामला उनकी निजी छवि से कहीं आगे बढ़ गया था। शिल्पा ने कहा- "मैंने कभी सफाई देने की कोशिश नहीं की क्योंकि मेरा मानना ​​है कि एक अभिनेता या सेलिब्रिटी के तौर पर आपको कभी शिकायत नहीं करनी चाहिए, कभी सफाई नहीं देनी चाहिए। इसलिए मैंने चुप्पी साधे रखी।

उन्होंने आगे कहा- "लेकिन इस बार मामला एक ब्रांड का था, एक ऐसा ब्रांड जिसमें हमने इतना प्यार, जुनून और मेहनत लगाई है। कुछ होने वाला था, और मेरे लिए इसकी घोषणा करने का यह सही समय नहीं था। लेकिन मुझे सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा। और इससे हमें जो पब्लिसिटी मिली, लोगों को लगा कि यह खराब पब्लिसिटी है, लेकिन आप पैसे के लालच में इस तरह की पब्लिसिटी नहीं बना सकते। दरअसल, हमें यह पब्लिसिटी स्वाभाविक रूप से मिली।ठ

5379487