Shikhar Dhawan Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपनी शादी की चर्चाओं को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें सामने आ रही हैं कि शिखर अपनी मंगेतर सोफी शाइन (Sophie Shine) संग फरवरी में शादी रचाने जा रहे हैं। इसी बीच धवन ने 19 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया पर अपनी संगीत नाइट की तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज दे दिया। पोस्ट शेयर होते ही फैंस हैरान रह गए और ने बधाइयों की झड़ी लगा दी।
संगीत नाइट की तस्वीरें वायरल
शिखर ने अपनी मंगेतर सोफी के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन लिखा, “संगीत नाइट, लगभग धवन्स।” तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं और शादी के जश्न का माहौल साफ झलक रहा है। फैंस इसे उनकी शादी की आधिकारिक शुरुआत मान रहे हैं।
जनवरी में हुई थी सगाई
गौरतलब है कि 2 जनवरी 2026 को शिखर धवन ने सोफी शाइन के साथ अपनी सगाई की घोषणा की थी। इस रोमांटिक फोटो के बाद से ही दोनों की फरवरी में शादी की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं।
ये भी पढ़ें- ₹9 करोड़ कर्ज में राजपाल यादव को बॉलीवुड से मिली मदद पर कोई हमदर्दी नहीं! बोले- 'मुझे सहानुभूति नहीं चाहिए'
कौन हैं सोफी शाइन?
सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं और मार्केटिंग व मैनेजमेंट में पढ़ाई कर चुकी हैं। वह इस समय अबू धाबी स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं।
प्रोफेशनल करियर के साथ-साथ वह सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं और शिखर धवन फाउंडेशन से जुड़ी पहलों में योगदान देती हैं।
ये भी पढ़ें- Hardik Pandya GF: हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज़, गर्लफ्रेंड महिका के बर्थडे पर शेयर की खास तस्वीर
शिखर की दूसरी शादी
यह शिखर धवन की दूसरी शादी होगी। इससे पहले उनकी शादी ऑस्ट्रेलिया-आधारित आयशा मुखर्जी से हुई थी। दोनों का एक बेटा जोरावर है। हालांकि, यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका और 2023 में दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया।