Celebrity Bodyguard Salary: बॉलीवुड सितारों शाहरुख खान और सलमान खान के साथ नजर आने वाले बॉडीगार्ड्स की सैलरी को लेकर अक्सर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। लेकिन अब इन दावों की सच्चाई सामने आ गई है।
शाहरुख खान के साथ काम कर चुके एक्स सिक्योरिटी स्टाफ यासीन खान ने खुलासा किया है कि बॉडीगार्ड्स को सालाना 2 से 2.5 करोड़ रुपये मिलने की बातें पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने साफ कहा कि ऐसा हकीकत में नहीं होता।
असल में कितनी होती है सैलरी
यासीन खान के मुताबिक, ज्यादातर बॉडीगार्ड्स को हर महीने तय सैलरी मिलती है। अनुभवी सिक्योरिटी स्टाफ भी आमतौर पर करीब 1 लाख रुपये महीने कमाते हैं, जो उनके अनुभव और काम पर निर्भर करता है।
उन्होंने बताया कि कुछ खास मौकों जैसे फिल्म शूट के दौरान बॉडीगार्ड्स को थोड़ा एक्स्ट्रा पैसा मिल सकता है।
कैसे होता है पेमेंट
बॉडीगार्ड्स आमतौर पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर काम करते हैं। उन्हें हर महीने एक फिक्स सैलरी दी जाती है। पहले इंडस्ट्री में कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम इतना मजबूत नहीं था, लेकिन अब यह आम हो चुका है।
अहम होता है बॉडीगार्ड का काम
उन्होंने यह भी कहा कि बॉडीगार्ड्स का काम बेहद जिम्मेदारी भरा होता है, लेकिन उन्हें अक्सर उतनी पहचान नहीं मिलती। लोग उनके काम को तब नोटिस करते हैं जब कोई समस्या सामने आती है।
यह भी पढ़े- अक्षय कुमार ने 'हेरा फेरी 3' पर दिया बड़ा अपडेट, फैंस का लग सकता है झटका!