AR रहमान के कम्युनल बयान पर सलीम मर्चेंट ने जताई असहमति। बोले- अगर ‘रामायण’ जैसी फिल्म में रहमान संगीत दे रहे हैं, तो इंडस्ट्री में सांप्रदायिक समस्या नहीं लगती।

Salim Merchant: मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट ने AR रहमान के हालिया बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। AR रहमान ने कुछ समय पहले हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सांप्रदायिकता और काम मिलने को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद इस मुद्दे पर काफी बहस छिड़ गई थी। अब सलीम मर्चेंट ने इस मामले में अपनी राय रखते हुए रहमान के विचार से असहमति जताई है।

AR रहमान के बयान पर छिड़ी बहस

इस साल की शुरुआत में एआर रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पिछले कुछ वर्षों में उन्हें इंडस्ट्री में टैलेंट के दम पर काम मिलना मुश्किल लग रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि कई फैसले ऐसे लोगों के हाथ में हैं जो क्रिएटिव नहीं हैं और कभी-कभी धर्म भी काम मिलने में एक कारण बन सकता है। 

यह भी पढ़े -  विजय-तृषा अफेयर की खबरों पर विक्रम भट्ट ने किया पोस्ट; बोले- प्यार छिपाना पाप नहीं...

सलीम मर्चेंट ने जताई असहमति

हाल ही में एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान सलीम मर्चेंट ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सांप्रदायिक भेदभाव जैसी कोई बड़ी समस्या है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि रहमान के अनुभव अलग हो सकते हैं और वो अपने नजरिए से सही भी हो सकते हैं।

‘रामायण’ फिल्म का दिया उदाहरण

सलीम मर्चेंट ने बातचीत के दौरान आने वाली फिल्म ‘रामायण’ का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक, जो हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित है, उसमें AR रहमान संगीत दे रहे हैं, तो इससे यह नहीं लगता कि इंडस्ट्री में सांप्रदायिक समस्या है। उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत नजरिया है।

पहले भी कई लोगों ने दी प्रतिक्रिया

AR रहमान के बयान के बाद इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी थी। कुछ लोग उनके समर्थन में सामने आए, जबकि कई लोगों ने उनकी बात से असहमति जताई। इस बयान के बाद इंडस्ट्री में क्रिएटिव फैसलों और काम के अवसरों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई थी।

यह भी पढ़े - Rashmika-Vijay की वीडियो ने तोड़ा रिकॉर्ड: इंस्टाग्राम पर मिले 13 करोड़ व्यूज, विराट से लेकर मेसी-रोनाल्डो तक को छोड़ा पीछे!