Logo
वैलेंटाइन डे 2026 से पहले रोमांस का जादू फिर लौट आया है, क्योंकि अहान पांडे और अनीत पड्डा की हिट फिल्म 'सैयारा' 8 महीने बाद दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज की गई है।

Saiyaara Re-release: रोमांस पसंद करने वाले दर्शकों के लिए खुशखबरी है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की सुपरहिट रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है। रिलीज के करीब आठ महीने बाद फिल्म को वैलेंटाइन डे 2026 से ठीक पहले दोबारा सिनेमाघरों में उतारा गया है, ताकि दर्शक अपने पसंदीदा लव स्टोरी का फिर से सिनेमाई अनुभव ले सकें।

ऑनलाइन बुकिंग हुई शुरू
हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक री-रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म की बुकिंग शुरू हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, सैयारा 7 फरवरी से 13 फरवरी तक सीमित शोज़ के साथ दिखाई जाएगी। मुंबई के अलावा दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे जैसे शहरों में भी फिल्म को दोबारा स्क्रीन किया जा रहा है।

अहान और अनीत की डेब्यू फिल्म ने मचाया था धमाल
सैयारा अहान पांडे की फिल्मों में पहली एंट्री थी, वहीं अनीत पड्डा ने भी इसी फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म के बाद दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा। सोशल मीडिया पर यह जोड़ी देखते ही देखते नेशनल क्रश बन गई थी।

कहानी और किरदार
फिल्म में अहान पांडे ने कृष्ण कपूर नाम के एक उभरते सिंगर का किरदार निभाया है, जबकि अनीत पड्डा वाणी बत्रा के रोल में नजर आईं, जो एक शर्मीली लेकिन महत्वाकांक्षी पत्रकार है। एक गाने पर साथ काम करते हुए दोनों के बीच प्यार पनपता है, लेकिन कहानी में एक बड़ा मोड़ उनकी राह को मुश्किल बना देता है।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का खिताब हासिल किया था। इसके साथ ही यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय रोमांटिक फिल्मों में भी शामिल हो गई।

5379487