Arjun Tendulkar Wedding: क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) 5 मार्च को अपनी मंगेतर सानिया चंडोक (Saaniya Chandhok) के साथ शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी की झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
यह ग्रैंड वेडिंग मुंबई हुई जिसमें क्रिकेट और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। मुकेश-नीता अंबानी, बच्चन फैमिली, महेंद्र सिंह धोनी समेत कई दिग्गजों ने इस शादी में शामिल होकर रौनक बढ़ाई।
शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी और बेटी सुहाना खान के साथ शामिल हुए।
शादी के बाद अर्जुन-सानिया ने पूरे परिवार के साथ मीडिया के सामने पोज दिए।
बच्चन परिवार ने ली एंट्री
शादी समारोह में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ पहुंचे। दोनों ने होटल के बाहर मौजूद कुछ लोगों से मुलाकात की, लेकिन मीडिया के सामने पोज दिए बिना सीधे होटल के अंदर चले गए।
वहीं अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने वेन्यू में पहुंचकर पैपराजी के लिए मुस्कुराते हुए पोज दिए। दोनों हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आए और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
अंबानी परिवार हुआ शामिल
इस खास मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मालिक मुकेश-नीता अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए।