Raja Shivaji Trailer: मुंबई में फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान ऐसा भावुक पल देखने को मिला, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। मंच पर ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ के किरदार पर बात करते हुए रितेश देशमुख का गला भर आया। फिर पिता विलासराव देशमुख को याद कर एक्टर खुद को संभाल नहीं पाए। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े, वहीं उन्हें इस हाल में देख पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी इमोशनल हो गई।
पिता की याद में भर आई आंखें
इवेंट के दौरान रितेश देशमुख ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ के किरदार पर बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने पिता विलासराव देशमुख को याद किया और कुछ देर के लिए वो खुद को संभाल नहीं पाए।
बचपन का सपना हुआ पूरा
रितेश देशमुख ने भावुक होकर बताया कि ‘राजा शिवाजी’ उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि वो पिछले 25 सालों से इस पल का इंतजार कर रहे थे। करीब 10 साल पहले उन्होंने पहली बार इस ऐतिहासिक कहानी को भव्य रूप में पर्दे पर लाने का फैसला किया था।
रितेश ने बताया कि बचपन में स्कूल के एक कार्यक्रम में उन्होंने ‘मावला’ का किरदार निभाया था। आज इतने सालों बाद शिवाजी महाराज का किरदार निभाना उनके लिए गर्व की बात है।
जेनेलिया भी हुई इमोशनल
रितेश को भावुक होता देख उनकी पत्नी जेनेलिया भी खुद को रोक नहीं पाई। उनकी आंखों से भी आंसू निकल आए। रितेश ने कहा कि जेनेलिया इस फिल्म में उनकी सबसे बड़ी ताकत और सहारा हैं।
सितारों से सजा ट्रेलर लॉन्च
इस खास मौके पर फिल्म की कास्ट मौजूद रही। इनमें विद्या बालन, भाग्यश्री, महेश मांजरेकर, संजय दत्त और अभिषेक बच्चन जैसे कई सितारे शामिल थे। सभी ने फिल्म को लेकर उत्साह जताया।
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। वहीं जेनेलिया इसमें अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़े- ऐश्वर्या राय ने 19वीं सालगिरह पर शेयर की खास फैमिली फोटो, तलाक की खबरों पर लगा ब्रेक