‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने जा रहे रणबीर कपूर के नाम बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। वह 2026 की टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल हुए हैं।

Ranbir Kapoor In Times Magzine 100 Most Influential People: दुनिया की प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने अपनी जगह बनाई है। ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में बने रणबीर का नाम डोनाल्ड ट्रम्प, सुंदर पिचाई और बेन स्टिलर जैसे दिग्गजों के साथ शामिल होना उनकी बढ़ती ग्लोबल पहचान को दर्शाता है। इस लिस्ट में मशहूर शेफ विकास खन्ना का नाम भी शामिल है।

टाइम 100 लिस्ट में मिली जगह

हर साल Time Magazine दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी करता है। इस बार इस प्रतिष्ठित लिस्ट में रणबीर कपूर का नाम भी शामिल किया गया है। यह उनके ग्लोबल प्रभाव और लोकप्रियता को दर्शाता है।

इन नामों के बीच बनाई जगह

इस सूची में डोनाल्ड ट्रम्प, सुंदर पिचाई और कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के नाम शामिल हैं। ऐसे बड़े नामों के बीच रणबीर का शामिल होना भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात है।

आयुष्मान खुराना ने  रणबीर को बताया ‘लीजेंड’

Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर का प्रोफाइल अभिनेता आयुष्मान खुराना ने लिखा है। उन्होंने रणबीर की तारीफ करते हुए उन्हें ऐसा कलाकार बताया, जो अपनी एक्टिंग से खुद की विरासत बना रहे हैं।

आयुष्मान ने लिखा कि रणबीर सिर्फ बॉक्स ऑफिस स्टार नहीं हैं, बल्कि ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ते हैं। उन्होंने उन्हें एक शांत लेकिन प्रभावशाली कलाकार बताया।

लेख में यह भी कहा गया कि रणबीर कपूर भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पेश कर रहे हैं। वह सिर्फ एक फिल्म स्टार नहीं, बल्कि ऐसे कहानीकार हैं जो दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ते हैं।

शेफ विकास खन्ना भी लिस्ट में शामिल

Vikas khanna

इस सूची में शेफ विकास खन्ना का नाम भी शामिल है। टाइम 100 लिस्ट में जगह मिलने पर उन्होंने इसे अपने जीवन का बेहद खास और गर्व का पल बताया। विकास खन्ना ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध खानपान परंपरा और संस्कृति की जीत है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी दादी, मां और बहन को दिया, जिनके समर्थन, त्याग और आशीर्वाद ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

यह भी पढ़े - यश ने खोला बड़ा राज, ‘रामायण’ पार्ट 1 में नहीं होगा राम-रावण का आमना-सामना!