राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज टल गई है। अब यह फिल्म जून 2026 में सिनेमाघरों में आएगी। जानिए देरी की वजह, नई अपडेट और फिल्म से जुड़ी पूरी जानकारी।

Peddi Release Date Postponed: साउथ सुपरस्टार राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म पेद्दी (Peddi) की रिलीज डेट एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह फिल्म 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे जून में सिनेमाघरों में लाने का फैसला किया है।

क्यों टली फिल्म की रिलीज

फिल्म के मेकर्स ने बताया कि पोस्ट-प्रोडक्शन का थोड़ा काम अभी बाकी है। टीम चाहती है कि दर्शकों को बेहतरीन विजुअल और थिएट्रिकल एक्सपीरियंस मिले, इसलिए रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है।

जून में होगी रिलीज

हालांकि फिल्म की नई रिलीज की सटीक तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह तय है कि पेद्दी अब जून 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस ऐलान के बाद फैंस का इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है।

दमदार स्टारकास्ट

इस फिल्म में जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, शिव राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है।

‘पहलवान’ अवतार में दिखेंगे राम चरण

फिल्म में राम चरण एक अलग और दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं। हाल ही में रिलीज हुआ उनका ‘पेद्दी पहलवान’ लुक काफी चर्चा में रहा और फैंस को बेहद पसंद आया। फिल्म का संगीत दिग्गज कंपोजर ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। इसके गाने ‘चिकिरी चिकिरी’ और ‘राय राय रा रा’ पहले ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धमाल मचा चुके हैं।

यह भी पढ़े - विराट-अनुष्का की शादी में घुस आया था अनजान शख्स! महाराजा बनकर BMW में ली एंट्री... सिक्योरिटी का बड़ा खुलासा