Logo
election banner
एक्ट्रेस राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी ने दूसरी शादी रचा ली है। उन्होंने 'बिग बॉस 12' फेम टीवी एक्ट्रेस सोमी खान से निकाह किया है। दोनों ने अपने निकाह की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है।

Adil Durrani -Somi Khan Marriage: बॉलीवुड इंडस्ट्री की कॉन्ट्रोवर्शीयल ड्रामा क्वीन एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) अक्सर अपने नए और अतरंगी वीडियोज की वजह से खूब लाइमलाट में रहती हैं। बीते साल राखी सावंत ने अपने एक्स पति आदिल खान दुर्रानी के साथ अपने बिगड़े रिश्तों और तलाक की खबरों पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसी बीच उनके एक्स पति आदिल दुर्रानी ने एक बार फिर शादी रचा ली है।

आदिल ने की सोमी खान से शादी
राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी ने हाल ही में 'बिग बॉस 12' में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आईं सोमी खान के साथ शादी रचा ली है। आदिल और सोमी खान ने इंस्टाग्राम पर अपने निकाह की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों निकाह की रस्में निभाते दिख रहे हैं। दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर कंबाइंड पोस्ट के जरिए बताया है कि उन्होंने 3 मार्च 2024 को शादी की है और अब दोनों पति-पत्नी के बंधन में बंध गए हैं।

शेयर कीं निकाह की तस्वीरें
आदिल और सोमी ने अपनी शादी के तस्वीरें शेयर कर लिखा- "हमें बेहद खुशी हो रही है यह बताते हुए कि अल्लाह की दुआ से हमने एक सादे और सुंदर समाहोर में निकाह किया है। अलहम्दुलिल्लाह, हम आपके आशीर्वाद के आभारी हैं और हम अपने परिवारों और दोस्तों के प्यार और सपोर्ट के लिए उनकी सराहना करते हैं। हम पति-पत्नी के रूप में एक साथ अपने नए जीवन की यात्रा शुरू करने के लिए खुश हैं। कृपया एक अच्छे वैवाहिक जीवन के लिए अपनी प्रार्थनाओं में हमें याद रखें।"

कौन हैं सना खान?
आपको बता दें सलमान खान के सुरपरहिट शो 'बिग बॉस' के 12वें सीजन में सना खान बतौर कंटेस्टेट शामिल हुई थीं। उनके साथ उनकी बहन सबा खान भी शो का हिस्सी बनी थीं। इस सीजन की ट्रॉफी टीवी एक्ट्रेस दीपिका ककक्ड़ ने जीती थी। सोमी ने 'न्याय: द जस्टिस', 'केसरिया बालम' और 'हमारा हिंदुस्तान' जैसे शोज में काम किया है। वह टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।

Sana-Saba Khan -Bigg Boss 12
 

राखी-आदिल की शादी
बीते साल राखी सावंत की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए थे। उन्होंने आदिल खान दुर्रानी के साथ शादी रचाई थी। ये आदिल की पहली शादी थी। लेकिन बीते साल राखी सावंत ने आदिल के खिलाफ एक्ट्रामेरिटल अफेयर और घरेलू हिंसा जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद दोनों पिछले साल अलग हो गए थे। राखी ने इस मामले में पुलिस में शिकायत भी की थी। जिसके बाद आदिल को 7 फरवरी, 2023 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान आदिल ने 5 महीने तक जेल की सजा भी काटी थी।
 

5379487