Rajpal Yadav Bail: सोशल मीडिया पर इन दिनों राजपाल यादव को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि चेक बाउंस मामले में जेल में बंद एक्टर को जमानत मिल गई है और रिहा होने के बाद उन्होंने मीडिया के सामने आकर सलमान खान का शुक्रिया अदा किया है।
वायरल वीडियो में राजपाल सलमान को बड़ा भाई बताते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इन दावों के पीछे की सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है।
वायरल वीडियो में क्या बोले राजपाल?
BIG NEWS: RAJPAL YADAV IS OUT OF JAIL 🫡
— CineAlpha (@CineAlpha1) February 14, 2026
Rajpal Yadav is reportedly out of jail now, and soon after his release, he thanked Salman Khan for his support. He said:
“Salman Bhai is like a brother to me. There are very few people like him in our industry — he is always helping… pic.twitter.com/IPu3THWx1N
वीडियो में राजपाल यादव ने कहा कि सलमान खान उनके लिए एक बड़े भाई की तरह हैं। उन्होंने बताया कि सलमान के साथ घर में बैठकर उन्हें बहुत खुशी महसूस हो रही है और इंडस्ट्री में सलमान जैसे लोग बहुत कम हैं।
राजपाल यादव ने यह भी कहा कि सलमान हमेशा लोगों के लिए खड़े रहते हैं और उन्होंने पिछले 20 सालों में सलमान के साथ 10–12 फिल्में की हैं। उन्होंने कहा कि अब वो पूरी तरह से राहत महसूस कर रहे हैं और सलमान के अच्छे की कामना करते हैं।
वायरल वीडियो की सच्चाई
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो हाल का नहीं है। यह साल 2018 का वीडियो है। उस समय सलमान खान को काला हिरण मामले में जमानत मिली थी। वीडियो में राजपाल यादव, सलमान की जमानत पर प्रतिक्रिया दे रहे थे और उनकी तारीफ कर रहे थे।
इस पुराने वीडियो को अब उनके जेल से रिहा होने की खबर से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। जिससे राजपाल यादव के जेल से बाहक निकलने की अफवाह फैल रही हैं। लेकिन आपको बता दें कि राजपाल यादव अभी जेल में हैं और उन्हें जमानत नहीं मिली है। वायरल वीडियो पुराना है और मौजूदा मामले से उसका कोई संबंध नहीं है।
क्या हैं चेक बाउंस मामला?
यह मामला साल 2010 से जुड़ा है। राजपाल यादव ने फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए एक निजी कंपनी से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म का निर्देशन खुद राजपाल ने किया था और उनकी पत्नी प्रोड्यूसर थी।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, जिसके कारण उन्हें भारी नुकसान हुआ। लगातार चेक बाउंस होने पर मामला अदालत पहुंच गया। ब्याज जुड़ते-जुड़ते अब कर्ज की रकम करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
कोर्ट ने दिया था सरेंडर का आदेश
दिल्ली हाई कोर्ट ने पहले भी राजपाल यादव को कई मौके दिए। लेकिन भुगतान न होने पर अदालत ने सख्त रुख अपनाया। कोर्ट के आदेश के बाद 5 फरवरी को उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया।
12 फरवरी को हुई सुनवाई में अदालत ने कहा कि वादा पूरा न करने के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा। मामले की अगली सुनवाई 16 फरवरी को हैं। फिलहाल राजपाल यादव जेल में हैं।










