haribhoomi hindi news
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को स्क्रीन अवॉर्ड 2026 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गिया जिसे उनके बेटे बॉबी देओल ने स्वीकार किया। इस दौरान बॉबी इमोशनल हो गए और स्टेज पर अपने पापा को याद किया।

Dharmendra news: हाल ही में मुंबई में चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ जिसमें कई दिग्गजों और कलाकारों व फिल्मों को अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। इस दौरान भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को उनके निधन के बाद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नावाजा गया। ये अवॉर्ड उनके बेटे व एक्टर बॉबी देओल ने एक्सेप्ट किया और इस दौरान वह स्टेज पर भावुक हो गए। उन्होंने पिता को याद कर दिल छू लेने वाली बातें साझा कीं।

यह खास अवॉर्ड जावेद अख्तर, रमेश सिप्पी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने अनाउंस किया। इस दौरान धर्मेंद्र के यादगार फिल्मी पलों का एक खूबसूरत वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें अमिताभ बच्चन की आवाज में उनकी कविता सुनाई गई।

ये भी पढ़ें- Amitabh Bachchan: 83 की उम्र में भी काम न करें तो बेचैन हो जाते हैं अमिताभ बच्चन, ब्लॉग में बयां किया दर्द

मंच पर छलके बॉबी के जज़्बात

जब बॉबी देओल स्टेज पर पहुंचे, तो उनकी आंखें नम थीं। उन्होंने अपने पिता का अवॉर्ड स्वीकारते हुए हुए कहा- "आप सबकी आंखों में मुझे मेरे पिता के लिए प्यार नज़र आता है। मेरे पिता ने अपने काम और यहां तक कि अपने इंस्टाग्राम रील्स के ज़रिए भी, जो उनका नया शौक बन गया था, सभी के दिलों को छुआ… वे हमेशा चाहते थे कि लोग खुश रहें और उनका मानना ​​था कि ईश्वर ने हम सभी को जीवन में बहुत कुछ दिया है। वे अक्सर कहते थे कि हम सभी के भीतर एक विशेष प्रतिभा छिपी है, और अगर हम उस पर विश्वास करें तो हम कुछ भी हासिल कर सकते हैं।”

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ का तूफान जारी, बड़े-बड़े रिकॉर्ड चकनाचूर; 1000 करोड़ पार कर बनी नंबर 1 हिंदी फिल्म!

Dharmendra
Dharmendra

पिता से सीखे जीवन के सबक

बॉबी ने आगे कहा- “उन्होंने इतने सालों तक इस इंडस्ट्री में काम किया, उन्होंने अच्छे और बुरे दोनों दौर देखे लेकिन कभी हार नहीं मानी… मैं जहां भी जाता हूं और जिससे भी मिलता हूं, मुझे बहुत प्यार मिलता है क्योंकि मेरे पिता ने लोगों के दिलों में हमारे लिए- मेरे लिए, मेरे भाई के लिए और हमारे परिवार के लिए जगह बना दी। लोग उनसे इतना प्यार करते हैं कि उन्होंने बिना किसी झिझक के हमें अपने दिल में जगह दी। और आज, यहां खड़े होकर, मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं घर जाकर उनसे कहूंगा, ‘पापा, आप नहीं आ सके, इसलिए मैं आपका अवॉर्ड अपने साथ लाया हूं’।

ये भी पढ़ें- Raj Kapoor Pakistan Haveli: भूकंप के झटकों से कांपी पेशावर में राज कपूर की पैतृक हवेली, एक हिस्सा ढहा

'पापा, आप सबसे बेस्ट हो'

आगे बॉबी देओल भावुक होते हुए बोले- मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं आज ऐसा पल देखूंगा (जब आप (धर्मेंद्र) हमारे बीच नहीं होंगे)। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली और ईश्वर का आभारी महसूस करता हूं कि उन्होंने मुझे अपना बेटा बनाया। बहुत-बहुत धन्यवाद। पापा, आप स्बसे बेस्ट हो।”

89 साल की उम्र में हुआ निधन

धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को मुंबई स्थित उनके घर पर 89 वर्ष की उम्र में हुआ था। उनके जाने से बॉलीवुड में एक युग का अंत हो गया। हालांकि, उनकी आखिरी फिल्म 'इक्कीस' को दर्शकों और समीक्षकों से काफी सराहना मिली।

7