Logo
election banner
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मेरी 15 जनवरी को 2 साल की हो गईं। वहीं सोमवार को प्रियंका-निक लॉस एंजिल्स के एक बीच पर पहुंचे जहां से मालती के दूसरे बर्थ डे के जश्न की तस्वीरें और वीडियोज़ इंटरनेट पर सामने आए हैं।

Malti Marie Birthday: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। तस्वीरों में पीसी अक्सर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखती हैं तो कभी अपनी प्यारी बेटी माल्ती (Malti Marie) के साथ खेलते और लाड़-प्यार करते नज़र आती हैं। बीते दिन उनकी बेटी मालती 2 साल की हो गईं।

लॉस एंजिल्स मे मनाया मालती का जन्मदिन
दरअसल प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मेरी का सोमवार यानि 15 जनवरी को दूसरा जन्मदिन था। मालती के जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। तो वहीं मालती का दूसरा जन्मदिन मनाने के लिए प्रियंका और उनके पति निक जोनस फैमिली और फ्रेंड्स के साथ लॉस एंजिल्स पहुंचे थे, जहां से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

बीच पर सेलिब्रेट किया मालती का बर्थडे
प्रियंका चोपड़ा के एक फैन पेज ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें एक्ट्रेस अपनी फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ बेटी मालती मेरी के बर्थडे सेलिब्रेशन को एंजॉय करते दिख रही हैं। निक जोनस और प्रियंका का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वे समुद्र के किनारे बीच पर हाथों में हाथ थामें चलते दिख रहे हैं। तो वहीं कुछ अन्य तस्वीरें ज़ूम करके ली गई हैं जिसमें उनके दोस्त भी नज़र आ रहे हैं। फोटो में मालती को रेड कलर की फ्रॉक पहने स्पॉट किया जा सकता है। ये फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

सेरोगेसी से जन्मी हैं मालती
बता दें, पीसी और निक जोनस की लाडली बेटी मालती का जन्म 15 जनवरी 2022 को हुआ था। मालती सेरोगेसी के ज़रिए पैदा हुई हैं, जिसकी घोषणा प्रिंयका और निक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए की थी। उनका पूरा नाम मालती मेरी चोपड़ा जोनस है।

5379487