Priyanka Chopra visited Ayodhya Ram Mandir: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपनी पूरी फैमिली के साथ भारत में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ईशा अंबानी और बुल्गारी के एक इवेंट में शामिल हुईं थीं, जहां उनका खूबसूरत ग्लैमर अंदाज एक बार फिर भारतीयों को देखने को मिला था।

वहीं बीते दिन बुधवार को प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी और मां मधु चोपड़ा के साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर के दर्शन करने पहुंची थीं। वहीं अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर रामलला के दर्शन की तस्वीरें शेयर की हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने फैमिली के साथ किए दर्शन
इस साल 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) का भव्य उद्घाटन समारोह हुआ था जिसमें देशभर के तमाम नामी-गिरामी हस्तियां शामिल हुई थीं। अमिताभ-अभिषेक बच्चन, आलिया-रणबीर कपूर, कैटरीना-विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, कंगना रनौत समेत कई बॉलीवुड सितारों ने भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत की थी। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने भी बीते दिन बुधवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। उनके साथ उनकी लाडली बेटी मालती और निक जोनस भी भारतीय अंदाज में नजर आए। 

शेयर कीं दर्शन की तस्वीरें
कई तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा और निक पारंपरिक भारतीय परिधान पहने नजर आ रहे हैं। तो वहीं एक्ट्रेस ने भी अपने इंस्टाग्राम पर राम मंदिर के दर्शन के बाद अपनी कई तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में प्रियंका अपनी लाडली बेटी को 'अयोध्या' कहना सिखा रही हैं। तो वहीं मालती भी क्यूट अंदाज में अयोध्या बोलने की कोशिश कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने मंदिर के अंदर और बाहर की झलक भी दिखाई है।

फैंस ने लुटाया प्यार 
तस्वीरों में प्रियंका अपनी बेटी को गोद में पकड़े दिख रही हैं। तो वहीं उन्होंने और निक ने गले में भगवा रंग का चोला पहना हुआ है। प्रियंका और निक का ये इंडियन अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। तो वहीं फैंस भी उनके पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।