Boong Wins BAFTA 2026: 79वें BAFTA अवॉर्ड्स 2026 में भारत के लिए गर्व का पल रहा। इस समारोह में मणिपुरी फिल्म बूंग ने बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस उपलब्धि के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म की टीम को बधाई देते हुए इसकी तारीफ की है।
पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर बूंग की जीत पर बधाई लिखा, “इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई। यह विशेष रूप से मणिपुर के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। यह हमारे देश की अपार रचनात्मक प्रतिभा को भी उजागर करता है।”
Congratulations to all those associated with this film. This is indeed a moment of immense joy, especially for Manipur. It also highlights the immense creative talent in our nation. https://t.co/fd95WriuTG
— Narendra Modi (@narendramodi) February 23, 2026
बूंग की टीम को किया गया सम्मानित
पुरस्कार समारोह लंदन में आयोजित हुआ, जहां फिल्म की टीम मौजूद थी। इस मौके पर 'बूंग' के निर्माता फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, निर्देशक लक्ष्मिप्रिया देवी और एलन मैकएलेक्स ने बाफ्टा का सम्मान प्राप्त किया।
Lakshmipriya Devi accepts the #EEBAFTAs Children’s and Family Film award for Boong 💫 🗻 pic.twitter.com/TFBnBmDVSx
— BAFTA (@BAFTA) February 22, 2026
सम्मान स्वीकार करते हुए लक्ष्मिप्रिया देवी ने मणिपुर की मौजूदा परिस्थितियों का जिक्र किया और शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि वे प्रार्थना करती हैं कि राज्य में शांति लौटे और आंतरिक रूप से विस्थापित बच्चे, जिनमें फिल्म के बाल कलाकार भी शामिल हैं, फिर से अपने सपनों और मासूमियत को पा सकें।
फिल्म की कहानी और सफर
मणिपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित बूंग एक भावनात्मक कहानी है, जो परिवार और उम्मीद के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में एक छोटे बच्चे बूंग की कहानी दिखाई गई है, जो अपने बिछड़े पिता से परिवार को फिर से मिलाने का सपना देखता है। इस किरदार को गुगुन किपजेन ने निभाया है, जबकि उसकी मां मंदाकिनी की भूमिका बाला हिजाम ने अदा की है।
फिल्म का निर्देशन लक्ष्मिप्रिया देवी ने किया है और इसके निर्माण में फरहान अख्तर के साथ विकेश भूटानी, एलन मैकएलेक्स, रितेश सिधवानी और शुजात सौदागर शामिल रहे।









