Pavitra Punia Marriage Rumors : सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों पर बोलीं- शादी करने का कोई प्लान नहीं

पवित्रा पुनिया, जो टेलीविजन इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय चेहरा हैं, हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई अपनी शादी की तस्वीरों को लेकर चर्चा में आईं। इन तस्वीरों में उन्हें दुल्हन के रूप में देखा गया, जिससे उनके फैंस और दर्शकों के बीच यह सवाल उठने लगा कि क्या उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।
हालांकि, इन अटकलों को खत्म करते हुए पवित्रा पुनिया ने खुद सामने आकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि ये तस्वीरें उनकी असली शादी की नहीं हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि, मैं मंदिर गई हुई थी, जहां पर मैंने सिर्फ तिलक लगाया था। इससे ज्यादा इन तस्वीरों को देखकर ऐसा कुछ न समझें, क्योंकि शादी का प्लान अब तक उन्होंने नहीं किया है और न वो इस बारे में सोच रही हैं।
पवित्रा ने फैंस से की अपील
पवित्रा ने अपने फैंस से अपील करते हुए कहा कि, अफवाहों पर ध्यान न दें और वास्तविक जानकारी का इंतजार करें। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी उनकी शादी होगी, वे खुद इसे अपने फैंस और दोस्तों के साथ साझा करेंगी। इस बयान के बाद पवित्रा के फैंस ने राहत की सांस ली और उन्हें सपोर्ट करते हुए कहा कि वे उनके हर फैसले के साथ खड़े रहेंगे।
क्या 2 साल पहले टूटा था रिश्ता
जानकारी के अनुसार, बिग बॉस 14 के वक्त पवित्रा और एजाज खास के बीच रिश्तों की खबरें सामने आई थी। उस समय दोनों को साथ देखकर फैंस को लगा था कि, ये दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। लेकिन बिग बॉस का शो खत्म होते ही ब्रेकअप की खबरें भी सामने आने लगी थी। जिसके बाद फैंस ने दोनों की शादी के बारे में चर्चा करना बंद कर दिया था।
