Jr NTR ने आंध्र प्रदेश-तेलंगाना बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान किए 1 करोड़ रुपए, लिखा भावुक पोस्ट

Jr NTR donates Rs 1 crore to support flood relief in Andhra Pradesh, Telangana
X
Jr NTR
NTR Donates Rs 1 Crore: तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बाढ़ की चपेट में आए लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने दोनों राज्यों के राहत कोष के लिए 1 करोड़ रुपए का दान किया है।

Jr. NTR Donates 1 Crore rupees: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश से तबाही मच गई है। इसके चलते दोनों राज्य के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में आने से दोनों राज्य बेहाल हैं और अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं हजारों लोगों के घर नष्ट हो गए हैं। ऐसे में तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं।

Jr. NTR ने किया करोड़ों का दान
अभिनेता ने करोड़ों रुपयों का दान करते हुए एक बार फिर मानवता की मिसाल कायम की है। बता दें, जूनियर एनटीआर ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 50-50 लाख रुपए प्रति राज्य यानी कुल 1 करोड़ रुपए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए हैं।

लिखा भावुक पोस्ट
अभिनेता ने मंगलवार को एक्स पर एक भावुक पोस्ट कर मृतकों के लिए शोक व्यक्त किया और बाढ़ पीड़ितों के लिए भगवान से प्रार्थनाएं कीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा- "मैं हाल ही में दो तेलुगु राज्य- आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से बहुत आहत हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि तेलुगू लोग इस आपदा से जल्द ही उबर जाएं। अपनी ओर से मैं बाढ़ आपदा से राहत के लिए दोनों तेलुगु राज्य सरकारों द्वारा उठाए गए उपायों में मदद करने के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकारों के मुख्यमंत्री राहत कोष में 50-50 लाख रुपए का दान देने की घोषणा कर रहा हूं।"

अन्य स्टार्स ने भी किया दान
वहीं एक्टर विश्वाक सेन ने 10 लाख रुपए और कल्कि 2898 AD के मेकर्स ने 25 लाख रुपए का डोमेशन दिया है। बता दें, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश और तूफान से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। NDRF की 26 टीमें राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई हैं। अभी तक 15 हजार से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजा जा चुका है। कई ट्रेनें रद्द हो चुकी हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story